Get App

Diwali 2025 Date: इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली? यहां देखें पूरी डिटेल

Diwali 2025 Date: सनातन धर्म में दीवाली का खास महत्व है। इस दिन भक्त भगवान राम दरबार और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं ताकि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी पूजन से घर में धन की वृद्धि होती है। जानिए इस साल दीवाली कब मनाई जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2025 पर 2:43 PM
Diwali 2025 Date: इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली? यहां देखें पूरी डिटेल
Diwali 2025 Date: दीपावली को नए काम की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

दीवाली भारत का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय त्योहार है, जिसे पूरे देश में बेहद उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रोशनी का पर्व भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन घर-आंगन, मंदिर और गलियां दीपों से जगमग हो उठती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या के दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण 14 वर्षों का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। अयोध्या के लोगों ने दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया और तभी से ये दिन दीपोत्सव के रूप में मनाया जाने लगा। ये त्योहार केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार और समाज को जोड़ने का अवसर भी देता है।

इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है ताकि घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। दीवाली नई शुरुआत का प्रतीक है और जीवन में खुशियां लाने का अवसर भी।

दीवाली 2025 की तारीख और तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार 2025 में कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 03:44 बजे शुरू होगी और 21 अक्टूबर सुबह 05:54 बजे तक रहेगी। इस साल दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन घरों में दीप जलाए जाएंगे और मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की विशेष पूजा होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें