हर साल सावन के शुक्ल की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन कई वर्षों की घोर तपस्या के बाद भगवान शिव ने मां पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन को शादीशुदा और अविवाहित महिलाएं दोनों ही मनाती हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से शिव-पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस साल ये त्योहार कल यानी 27 जुलाई को मनाया जाएगा।
