Kalpavas Ke Niyam: पौष माह की पूर्णिमा तिथि से दुनिया भर से भक्त और संत समाज के लोग प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी संगम पर इकट्ठा होते हैं। इस दिन से आस्था और आध्यात्म का अनूठा उपवास कल्पवास शुरू होता है। कल्पवास एक कठिन आध्यात्मिक अभ्यास है जिसके बारे में माना जाता है कि इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। यूं तो कल्पवास कभी भी किया जा सकता है, लेकिन कुंभ, महाकुंभ और माघ के पवित्र महीने में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
