Karwa Chauth 2025: सुहागिन महिलाओं द्वारा किए जाने वाले मुख्य व्रतों में से एक करवा चौथ भी है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास करती हैं। हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष स्थान है। माना जाता है कि जो कुंवारी कन्याएं इस व्रत को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करती हैं, उन्हें करवा माता का आशीर्वाद मिलता है और योग्य वर से उनका विवाह होता है।
