Lunar Eclipse 2026: साल 2026 की होली पर 100 साल बाद अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस संयोग की वजह से होलिका दहन और होली की तारीख बदल गई है। इस साल रंगों के त्योहार होली पर चंद्र ग्रहण और भद्र का साया रहेगा। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन लगेगा। होलिका दहन के दिन ये दुर्लभ खगोलीय घटना होने की वजह से ये पर्व बहुत खास हो गया है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, इस बार होलिका दहन यानी फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का ऐसा संयोग 100 साल बाद बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। सूतक काल में पूजा पाठ, धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं, मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और धार्मिक अनुष्ठान पर रोक रहती है। आइए जानें, इस स्थिति में होली की पूजा, होली का दहन और रंगों की होली कैसे मनाई जाएगी ?
