Get App

Nirjala Ekadashi 2025: इस एक व्रत से मिलते हैं 24 एकादशी व्रतों के बराबर फल, जानिए कैसे

Nirjala Ekadashi 2025: इस बार निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून 2025 को पड़ेगा, जो सिर्फ उपवास नहीं बल्कि आस्था, आत्मनियंत्रण और समर्पण का प्रतीक है। मान्यता है कि इस कठिन तप से साल की सभी 24 एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है, जिससे मोक्ष की ओर अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 10:48 AM
Nirjala Ekadashi 2025: इस एक व्रत से मिलते हैं 24 एकादशी व्रतों के बराबर फल, जानिए कैसे
Nirjala ekadashi 2025: निर्जला एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना भी आवश्यक माना गया है।

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है, लेकिन इनमें से सबसे कठिन और विशेष व्रत है – निर्जला एकादशी। ये व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है, जब भीषण गर्मी अपने चरम पर होती है। ‘निर्जला’ का अर्थ है बिना जल के, और इस दिन व्रती को अन्न के साथ-साथ जल का भी त्याग करना होता है। यही कारण है कि ये व्रत अत्यधिक कठोर और तपस्वी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति श्रद्धा और नियमपूर्वक केवल निर्जला एकादशी का व्रत करता है, उसे वर्ष की सभी 24 एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है।

इस व्रत में केवल शारीरिक तप नहीं, बल्कि मानसिक और वाणी का भी संयम जरूरी होता है। यही विशेषताएं इसे बाकी सभी एकादशियों से अलग और सबसे कठिन बनाती हैं।

क्यों कहते हैं इसे 'निर्जला'?

‘निर्जला’ का अर्थ होता है – बिना जल के। इस व्रत की सबसे खास बात ये है कि इसमें ना केवल अन्न बल्कि जल तक का सेवन वर्जित होता है। सूर्योदय से अगले दिन पारण तक जल की एक बूंद भी ग्रहण करना व्रत को खंडित कर सकता है। यही कारण है कि इसे बेहद कठिन तपस्या का प्रतीक माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें