Phalgun Month 2026: हिंदू वर्ष के समापन का समय आ गया है। हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना, यानी फाल्गुन का माह आज से शुरू हो गया है। भगवान शिव और श्री कृष्ण को समर्पित इस माह को इन दोनों का आशीर्वाद पाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस माह में महाशिवरात्रि और होली का पर्व आते हैं। वसंत ऋतु को समर्पित इस माह में सर्दियों का मौसम विदा होना शुरू हो जाता है। दिन थोड़े हल्के और रात कुछ कम तीखी लगती हैं। रंगों और सौंदर्य से भरपूर इस माह में मौसम बहुत खुशनुमा रहता है।
