Shani Jayanti 2026 Date and Muhurat: शनि देव को हिंदू धर्म में क्रोधी और न्याय करने वाले देवता के रूप में जाना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, ये सबसे धीमी चाल से चलने वाला ग्रह है, जो एक राशि में ढाई साल तक रहता है। खास बात यह है कि एक राशि में रहते हुए शनि की दृष्टि अपने पीछे और आगे की राशि पर रहती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनि एक राशि को साढ़े सात साल तक प्रभावित करता है। इसे ही शनि की साढ़े साती और ढैय्या कहा जाता है।
