Get App

OpenAI ने Mixpanel डेटा लीक की दी जानकारी, API डेटा और पासवर्ड सुरक्षित

OpenAI: OpenAI ने अपने ग्राहकों को एक लीक के बारे में जानकारी दी है, जिसमें Mixpanel नाम की एक थर्ड-पार्टी एनालिटिक्स कंपनी शामिल है। कंपनी ने यूजर्स को भेजे एक ईमेल में कहा कि यह डेटा लीक Mixpanel के सिस्टम में हुआ, और API अकाउंट्स से जुड़े केवल सीमित एनालिटिक्स डेटा ही लीक हुए।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 27, 2025 पर 3:43 PM
OpenAI ने Mixpanel डेटा लीक की दी जानकारी, API डेटा और पासवर्ड सुरक्षित
OpenAI ने Mixpanel डेटा लीक की दी जानकारी, API डेटा और पासवर्ड सुरक्षित

OpenAI: OpenAI ने अपने ग्राहकों को एक लीक के बारे में चेतावनी दी है, जिसमें Mixpanel नाम की एक थर्ड-पार्टी एनालिटिक्स कंपनी शामिल है। OpenAI पहले अपनी API प्लेटफॉर्म वेबसाइट पर वेब एनालिटिक्स ट्रैक करने के लिए Mixpanel का इस्तेमाल करता था। कंपनी ने 27 नवंबर को यूजर्स को भेजे एक ईमेल में कहा कि यह डेटा लीक Mixpanel के सिस्टम में हुआ और API अकाउंट्स से जुड़े केवल सीमित एनालिटिक्स डेटा ही लीक हुए।

ईमेल में कहा गया है, "ट्रांसपेरेंसी हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए हम आपको Mixpanel में हुई एक हालिया सुरक्षा घटना के बारे में सूचित करना चाहते हैं। Mixpanel एक डेटा एनालिटिक्स प्रोवाइडर (कंपनी) है जिसका इस्तेमाल OpenAI ने हमारे API प्रोडक्ट (platform.openai.com) के फ्रंटएंड इंटरफेस पर वेब एनालिटिक्स के लिए किया था।"

OpenAI ने कहा कि यह समस्या Mixpanel के सिस्टम में घुसपैठ से हुई है। ChatGPT निर्माता ने कहा, "यह OpenAI के सिस्टम का उल्लंघन नहीं था। इस लीक में किसी भी चैट, API रिक्वेस्ट, API यूसेज डेटा, पासवर्ड, क्रेडेंशियल, API Key, पेमेंट डिटेल या सरकारी आईडी जैसी संवेदनशील जानकारी लीक नहीं हुई। "

Mixpanel ने 9 नवंबर को हमले का पता लगाया। "9 नवंबर, 2025 को, Mixpanel को एक हैकर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें