Left DecorationLeft Decoration
Right DecorationRight Decoration
तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा
तेजस्वी यादव  का जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। वे दो बार (2015 और 2022 में) बिहार के उप मुख्यमंत्री बने और वर्तमान
...और पढ़ें
  • अर्जेंटीना के जंगलों में आग का तांडव 50,000 हेक्टेयर तक जलकर खाक

    Argentina WildFire | अर्जेंटीना के चुबुत में सोमवार (2 फरवरी) को जंगल की आग से लगभग 50,000 हेक्टेयर क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। दमकलकर्मी भीषण आग को बुझाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि हल्की बारिश और ठंडे तापमान से उनकी मुश्किलें कुछ कम होंगी। तेज हवाओं के कारण भड़की इस आग ने इलाके की दो सड़कों को अस्थायी रूप से बंद करने पर मजबूर कर दिया और दमकलकर्मियों को भारी दबाव का सामना करना पड़ा।

  • हिंदूओं के देश छोड़ने पर क्यों भड़के मौलाना Arshad Madani!

    भारत में अल्पसंख्यकों की मौजूदा स्थिति पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने कहा, "मुसलमान और हिंदू सब बराबर हैं। लाखों हिंदू अपनी दौलत और संपत्ति लेकर तुर्की, सिंगापुर, कनाडा या ब्रिटेन, जहाँ भी उन्हें मौका मिलता है, क्यों जा रहे हैं? यह सोचने वाली बात है। यह देश हमारा है; हम यहीं पैदा हुए हैं, और उम्मीद है कि हम इसी देश में मरेंगे और दफनाए जाएँगे। लोग छोड़कर क्यों भाग रहे हैं? उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए। सरकार को उन्हें ज़रूर रोकना चाहिए। हमारे देश में मुसलमानों का भी कत्ल होता है, और घरों में आग लगाई जाती है। हमारे ही देश में लोगों को देशद्रोही कहा जाता है, और उनके खिलाफ बुलडोजर चलाए जाते हैं... मुसलमान यहाँ कैसे रहेंगे?..."

  • रूस-यूक्रेन समझौते पर ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत!

    Russia Ukraine War | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (2 फरवरी) को कहा कि रूस द्वारा फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के कारण शुरू हुए लगभग चार साल के युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में उनकी सरकार को जल्द ही कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। "मुझे लगता है कि हम यूक्रेन और रूस के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं। पहली बार मैं यह कह रहा हूं। मुझे लगता है कि हमें शायद कुछ अच्छी खबर मिलने वाली है," ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा।

  • India-US Trade Deal: एशिया में सबसे कम टैरिफ, बाजार के लिए साबित होगा बड़ा गेमचेंजर!

    भारत पहले 50% के ऊंचे टैरिफ का सामना कर रहा था, जिसमें 25% का टैरिफ और रूसी तेल खरीदने के कारण लगाया गया 25% अतिरिक्त दंडात्मक लेवी शामिल था। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी तेल के बजाय अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदने पर सहमति जताई। इसके बदले में अमेरिका ने न केवल दंडात्मक शुल्क हटाया, बल्कि प्रभावी टैरिफ को भी 25% से कम कर 18% कर दिया। इसका असर आज शेयर बाजार में भी दिखा और बाजार तेजी के साथ खुला। अब ये देखना होगा ये असर बाजार पर कब रहता है।

  • ट्रंप टैरिफ से भारत को राहत, बाजार अब भरेगा उड़ान!

    Stock Market Live Update: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी करीब 700 प्वाइंट उछलकर 25700 के पार निकला है। निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी ने नया HIGH बनाया। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी 3% से ज्यादा का उछाल आया। INDIA VIX भी 8% उछलकर 15 के करीब पहुंचा। कैपिटल मार्केट, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयर ज्यादा दौड़े, चारो सेक्टर सेक्टर 3 से 5 परसेंट भागे है।

  • गिरावट खत्म! सोने-चांदी में निवेश का आया मौका?

    Gold Silver Price: सोने ने लोअर सर्किट छूने के बाद जोरदार वापसी करते हुए निचले स्तर से 12000 रुपये की छलांग लगाई है, जबकि चांदी दबाव में है। जानिए इस उतार-चढ़ाव पर एक्सपर्ट की क्या राय है और उन्होंने आगे के लिए क्या रणनीति बताई है।

  • बजट के बाद दौड़ेंगे ये डिफेंस शेयर?

    Defence Stocks: गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, बजट में डिफेंस खर्च का फोकस खास तौर पर “अन्य उपकरणों” (Other Equipment) और पूंजीगत खरीद पर रहा है, जिसका सीधा फायदा कई घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को मिल सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में सोलर इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनामिक्स, डेटा पैटर्न्स और पीटीसी इंडस्ट्रीज को संभावित लाभार्थियों की सूची में शामिल किया है

  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेशकों की टेंशन बढ़ी

    SGB Tax Rule: बजट 2026-27 ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। टैक्स छूट खत्म होने की खबर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की कीमतों में सोमवार 2 फरवरी को 10% तक की भारी गिरावट आई। बजट में शेयर मार्केट से गोल्ड बॉन्ड खरीदने वालों निवेशकों के लिए टैक्स छूट के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट ने भी निवेशकों की चिंता में इजाफा किया

  • बजट के बाद भागेंगे ये 9 स्टॉक्स?

    बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में काफी हलचल मची हुई है। सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर वे कौन से स्टॉक या सेक्टर हैं, जिन्हें इस बार के बजट ऐलानों से सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है? मार्केट एक्सपर्ट्स और दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने 9 ऐसे शेयरों की पहचान की है जिनमें आने वाले समय में जबरदस्त ग्रोथ देखी जा सकती है। ये शेयर उन सेक्टर्स से जुड़े हैं जिन्हें बजट ऐलानों से लंबी अवधि में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। इनमें L&T, अपोलो हॉस्पिटल्स, टीसीएस और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे कई बड़े नाम शामिल है। तो आइए विस्तार से इनके बारे में जानते हैं

  • Stock Market: 3 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

    Share Market Today: बजट 2026 के दिन आई तेज गिरावट के बाद शेयर बाजार ने आज 2 फरवरी को शानदार वापसी की। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार दोपहर बाद जबरदस्ती खरादीरी लौटी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,666.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 262.95 अंक या 1.06 प्रतिशत चढ़कर 25,088.40 पर पहुंच गया

  • बलूचिस्तान में कत्लेआमपाकिस्तानी सेना ने 150 बलूचों को मारा

    BLA Attack Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पिछले 40 घंटों में पाक सुरक्षा बलों ने 150 बलूच विद्रोहियों को मार गिराया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने क्वेटा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। विरोधियों ने सुरक्षा बलों, नागरिकों और अहम ठिकानों को निशाना बनाया था। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी और इसे 'हेरोफ' या 'काला तूफान' नामक ऑपरेशन बताया था।

  • ट्रंप ने डील के लिए फिर ईरान को धमकाया

    Iran-America Deal | रविवार (1 फरवरी) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के सर्वोच्च नेता द्वारा संभावित क्षेत्रीय संघर्ष की चेतावनी को कम महत्व देते हुए कहा, "हमारे पास दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली जहाज वहां बहुत करीब मौजूद हैं... और उम्मीद है कि हम एक समझौता कर लेंगे। अगर समझौता नहीं होता है, तो हमें पता चल जाएगा कि वह सही थे या नहीं।"

  • ठंडी हवाओं के साथ समुद्र हुआ बेकाबू, उठीं लहरें

    Cuba Tsunami Alert : हवाना में क्यूबा के लोग ठंडे मौसम की लहर के चलते अलर्ट पर हैं। तेज़ ठंडी हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे समुद्री तटों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

  • T20 World Cup: पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से किया इंकार

    T20 World Cup: पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार पर अपनी राय देते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन और मदन लाल ने कहा कि इनके क्रिकेट का डैमेज होगा। उनको पता है हारना तो है ही।

  • सोने-चांदी में मचे कोहराम के बीच क्या करना चाहिए निवेश!

    Gold Silver Crash | गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ETF) में सोमवार 2 फरवरी को भी भारी गिरावट जारी रही। खास तौर से कई सिल्वर ETFs के भाव 18 से 20 प्रतिशत तक टूट गए। सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आने से इन ETFs में भारी बिकवाली देखने को मिली। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब शेयर बाजार पहले से दबाव में है। क्या आपको निवेश करना चाहिए?

  • स्टीवन स्पीलबर्ग ने रचा इतिहास, दलाई लामा ने जीता अपना पहला अवार्ड

    Grammys 2026 | जिक की दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड कहे जाने वाले ग्रैमी अवार्ड्स का 68वां एडिशन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया गया. यहां संगीत जगत की नामी-ग्रामी हस्तियों ने शिरकत की. ग्रैमी अवार्ड 2026 में भारत की ओर से तीन दावेदार थे. सिंगल नॉमिनेशन में अमेरिकन रैपर कैंड्रिक लैमर ने बाजी मारी. उन्हें इसमें 9 नॉमिनेशन मिले, जिसमें से उन्हें तीन में जीत हासिल हुई. इसके बाद पॉप सिंगर लेडी गागा को 7 नॉमिनेशन्स मिले और लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर रहीं. इसके साथ ही बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने अपने प्रेरणादायक और बहुआयामी जीवन में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ दिया है। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु ने 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

  • वित्त मंत्री का इनकम टैक्स पर बड़ा ऐलान

    BUDGET 2026: 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर एक्ट लागू होगा। अघोषित आय 1 करोड़ तक करने का प्रस्ताव। इनकम टैक्स फॉर्म को आसान किया जाएगा। 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं: वित्त मंत्री

  • कैंसर मरीजों को बड़ी राहत! 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी खत्म

    BUDGET 2026 | देश के बदलते हेल्थ पैटर्न को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 कैंसर मरीजों के लिए भी घोषणाएं कीं. बजट में कैंसर की दवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि 17 कैंसर दवाओं पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया है, जिससे अब जानलेवा बीमारियों का इलाज सस्ता आसान हो जाएगा. साथ ही दुर्लभ बीमारियों के लिए भी आयात शुल्क में बड़ी रियायत दी गई है जो करोड़ों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

  • Budget 2026 में MSMEs को ₹10000 करोड़ फंड

    BUDGET 2026 | आत्मनिर्भरता को मार्गदर्शक सिद्धांत मानते हुए, हमने घरेलू विनिर्माण क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा का निर्माण किया है और आयात पर निर्भरता को कम किया है। साथ ही, हमने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर कदम से नागरिकों को लाभ मिले। हमने रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, घरेलू क्रय शक्ति और लोगों को सार्वभौमिक सेवाएं प्रदान करने के लिए सुधार कार्य किए हैं। इन उपायों से लगभग 7% की उच्च विकास दर प्राप्त हुई है और गरीबी कम करने तथा लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में हमें महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद मिली है : केंद्रीय वित्त मंत्री

  • Foreign Investors को भारतीय बाजार में एंट्री! ऐसे कर सकेंगे निवेश

    BUDGET 2026 | अब विदेश में रहने वाले लोग सीधे भारतीय शेयर बाजार में निवेश कर सकेंगे। भारत सरकार का उद्देश्य भारतीय फाइनेंशियल मार्केट को और गहरा, मजबूत और ज्यादा लिक्विड बनाना है, ताकि देश में लंबी अवधि का विदेशी पूंजी निवेश बढ़ सके और कंपनियों को फंड जुटाने में आसानी हो, साथ ही बाजार की स्थिरता भी बनी रहे।