Get App

Civil Lines: अब इतिहास बन जाएगा 'सिविल लाइन्स' शब्द, क्यों अंग्रेजों की निशानियों को मिटाना चाहती है सरकार?

Civil Lines: 'सिविल लाइन्स' ब्रिटिश शासन के दौरान बनाए गए रिहायशी इलाके थे। ये ऐतिहासिक रूप से प्रशासनिक सत्ता से जुड़े थे। लेकिन अब जल्द ही 'सिविल लाइन्स' नाम इतिहास का हिस्सा बन जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार औपनिवेशिक काल के कानूनों और तौर-तरीकों को भारतीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित व्यवस्थाओं से बदलने के प्रयास तेज कर रही है।

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 11:10 AM
Civil Lines: अब इतिहास बन जाएगा 'सिविल लाइन्स' शब्द, क्यों अंग्रेजों की निशानियों को मिटाना चाहती है सरकार?
Civil Lines: भारत सरकार अंग्रेजी विरासत समाप्त करने के तहत सिविल लाइन्स नाम बदलने पर विचार कर रही है

Civil Lines: केंद्र सरकार अंग्रेजों की विरासत को समाप्त करने के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब 'सिविल लाइन्स' नाम को हमेशा के लिए बदलने पर विचार कर रही है। 'सिविल लाइन्स' ब्रिटिश शासन के दौरान बनाए गए रिहायशी इलाके थे। ये ऐतिहासिक रूप से प्रशासनिक सत्ता से जुड़े थे। लेकिन अब जल्द ही 'सिविल लाइन्स' नाम इतिहास का हिस्सा बन जाएगा। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार औपनिवेशिक काल के कानूनों और तौर-तरीकों को भारतीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित व्यवस्थाओं से बदलने के प्रयास तेज कर रही है।

इस क्रम में "सिविल लाइन्स" को भी समीक्षा के दायरे में आने वाली ऐसी ही एक निशानी के तौर पर पहचाना गया है। राजधानी दिल्ली समेत कई अन्य बड़े शहरों में सिविल लाइन्स इलाके मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक गुलामी की सभी निशानियों को मिटाने की बात कही है। ब्रिटिश राज की निशानियों की पहचान करने और उन्हें धीरे-धीरे खत्म करने के लिए एक व्यापक अभियान चल रहा है। यह मानसिकता को औपनिवेशिक प्रभाव से मुक्त करने और एक स्वदेशी पहचान को बढ़ावा देने के बड़े प्रयास का हिस्सा है।

इसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से औपनिवेशिक काल के तौर-तरीकों की पहचान करने और भारतीय परंपराओं पर आधारित विकल्प सुझाने को कहा था। मूल रूप से 19वीं सदी में विकसित "सिविल लाइन्स" को बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर वाले हाईटेक रिहायशी इलाकों के तौर पर डिजाइन किया गया था। ये सत्ता और औपनिवेशिक शक्ति से निकटता का प्रतीक था।

इन राज्यों में अभी भी मौजूद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें