देश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ अब अपनी सामान्य स्थिति के करीब है, जिससे अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसको देखते हुए कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित रहने और गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है।
