Delhi weather forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस वक्त प्रचंड गर्मी पड़ रही है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने लगा है। इसका सबसे ज्यादा असर झुग्गी बस्तियों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। इनमें चक्कर आना, बेचैनी, रातभर नींद न आना, सांस फूलना और हाई ब्लड प्रेशरप जैसी समस्याएं अब आम होती जा रही हैं। दक्षिणपुरी के संजय कैंप में रहने वाली 38 सप्ताह की गर्भवती रेखा ने बताया कि वह रात में ठीक से सो नहीं पातीं। बार-बार नींद खुल जाती है क्योंकि गर्मी, उमस और गर्भावस्था की तकलीफों के कारण चैन से लेटना मुश्किल हो जाता है।
