Get App

अकबर के वंशज का दावा, ताजमहल है उनका, जानिये कहां रहते हैं मुगलों के वंशज

भारत में राजशाही समाप्त हुए कई दशक हो चुके हैं, लेकिन कुछ लोग अब भी अपने शाही वंश से जुड़े होने का दावा करते हैं। ऐसा ही एक नाम प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी का है, जो खुद को आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का छठी पीढ़ी का वंशज बताते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 5:56 PM
अकबर के वंशज का दावा, ताजमहल है उनका, जानिये कहां रहते हैं मुगलों के वंशज
भारत में राजशाही समाप्त हुए कई दशक हो चुके हैं, लेकिन कुछ लोग अब भी अपने शाही वंश से जुड़े होने का दावा करते हैं।

भारत में राजशाही समाप्त हुए कई दशक हो चुके हैं, लेकिन कुछ लोग अब भी अपने शाही वंश से जुड़े होने का दावा करते हैं। ऐसा ही एक नाम प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी का है, जो खुद को आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का छठी पीढ़ी का वंशज बताते हैं। उनके मुताबिक, उनका ब्लड रिलेशनशीप मुगल सम्राटों औरंगजेब, शाहजहां और अकबर से जुड़ा है। वह कई ऐतिहासिक धरोहरों पर अपने हक का दावा कर चुके हैं, जिससे वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

ताजमहल पर किया मालिकाना हक का दावा

प्रिंस तुसी सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए जब उन्होंने ताजमहल पर अपना अधिकार जताया। ताजमहल, जो शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल के लिए बनवाया था। भारत की सबसे मशहूर इमारतों में से एक है। तुसी ने अदालत में डीएनए टेस्ट भी करवाया, जिसे हैदराबाद कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। इस दावे ने काफी मीडिया अटेंशन खींचा, हालांकि सरकार या किसी अन्य संस्था ने इसे मान्यता नहीं दी।

अयोध्या विवाद में आया नाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें