भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में गिना जाता है और हर दिन लाखों यात्री इसे अपनी यात्रा के लिए चुनते हैं। किफायती किराया और आरामदायक सफर इसे आम लोगों के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे लगातार कोचों में नई सुविधाएं जोड़ता रहता है। इन्हीं सुविधाओं में से एक है इमरजेंसी विंडो, जिसे विशेष रूप से आकस्मिक स्थितियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये खिड़कियां यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने का विकल्प देती हैं और कोच के अन्य हिस्सों से अलग पहचानने के लिए इन्हें लाल रंग से पेंट किया जाता है।