सांपों को लेकर तरह-तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कई बार लोग मानते हैं कि सांप गिरगिट की तरह तुरंत रंग बदल सकते हैं या अपने दुश्मनों को धोखा देने के लिए अलग-अलग रंग धारण कर लेते हैं। असल में सच्चाई थोड़ी अलग है। सांपों में रंग बदलने की क्षमता तो होती है, लेकिन ये बेहद धीमी और सीमित होती है। ये बदलाव उनके आस-पास के माहौल, मौसम, शरीर के तापमान और स्वास्थ्य की स्थिति पर निर्भर करता है। कुछ प्रजातियां जैसे गार्टर स्नेक, ब्रॉन्ज बैक और वाइन स्नेक हल्का रंग बदलने में सक्षम होती हैं, जबकि कुछ ज़हरीले सांप जैसे इनलैंड ताइपन इस गुण में भी आगे हैं।