Strawberry Moon 2025: जून की आखिरी पूर्णिमा पर आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। भारत के आसमान में 11 जून को एक खास खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जिसे 'स्ट्रॉबेरी मून' कहा जाता है। ये घटना एस्ट्रोनॉमी लवर्स के लिए काफी खास है। क्योंकि ये अनोखा मून हर 18 से 20 साल में एक बार नजर आता है। 11 जून 2025 के बाद ये दुर्लभ नाजारा दुबारा 2043 में नजर आएगा। इस बार का स्ट्रॉबेरी मून इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसके साथ एक दुर्लभ खगोलीय घटना 'मेजर लूनर स्टैंडस्टिल' भी हो रही है।
