New Baba Vanga: पूरी दुनिया में बाबा वेंगा के नाम से मशहूर रियो तात्सुकी ने 5 जुलाई को जापान के पास समुद्र में भयंकर तबाही आने की भविष्यवाणी की थी। हालांकि इस दिन कुछ नहीं हुआ। लेकिन 30 जुलाई को रूस के कामचटका प्रायद्वीप से दूर एक जबरदस्त 8.8 तीव्रता का भूकंप आया। इससे सुनामी की लहरें उठीं जो जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो और रूस के कुरिल द्वीपों तक जा पहुंची। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इस भूकंप की तीव्रता को 8.8 बताया, जो 1952 के बाद से इस क्षेत्र में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। इस भूकंप के बाद तटवर्ती इलाकों में ऊंची लहरें टकराईं, और मेरिका, हवाई और न्यूजीलैंड पूरे प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी और अलर्ट जारी किए गए। इस भयानक भूकंप के बाद सुनामी की आशंका ने बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को सच के करीब ला दिया है।
