Get App

नॉर्थ कोरिया में अब Ice Cream बोलने पर भी बैन! किम जोंग का नया फरमान

किम जोंग ने अपने लोगों के लिए एक और अजीब नियम लागू कर दिया है। इस बार निशाना साधा गया है रोजाना इस्तेमाल होने वाली भाषा पर। अब “आइसक्रीम”, “हैम्बर्गर” और “कराओके” जैसे साधारण शब्दों पर भी बैन लगा दिया गया है और उनकी जगह सरकार की तरफ से तय किए गए मुश्किल और अजीब से शब्द लाए गए हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 17, 2025 पर 9:04 PM
नॉर्थ कोरिया में अब Ice Cream बोलने पर भी बैन! किम जोंग का नया फरमान
नॉर्थ कोरिया में अब Ice Cream बोलना बैन! किम जोंग का नया फरमान

सोचिए आपका मन आइसक्रीम खाने का कर रहा है। आप एक दुकान पर गए और जैसे ही आपने अपने मुंह से 'आइसक्रीम' बोला, आपको पुलिस ने धर लिया। अब आप कहेंगे कि ऐसे कैसे? जी हां अगर आप नॉर्थ कारिया में हैं, तो आपके साथ जरूर ये हो सकता है। नॉर्थ कोरिया अपने तानाशाह किम जोंग उन और उनके बनाए सख्त नियम और कानूनों के लिए पहले से ही जाना जाता है। किम जोंग ने अपने लोगों के लिए एक और अजीब नियम लागू कर दिया है। इस बार निशाना साधा गया है रोजाना इस्तेमाल होने वाली भाषा पर। अब “आइसक्रीम”, “हैम्बर्गर” और “कराओके” जैसे साधारण शब्दों पर भी बैन लगा दिया गया है और उनकी जगह सरकार की तरफ से तय किए गए मुश्किल और अजीब से शब्द लाए गए हैं।

अब “आइसक्रीम” को “एसूकिमो” या “ओरमबोसुंगी” कहा जाएगा, “हैम्बर्गर” को “दाजिन-गोगी ग्योप्पांग”, जिसका सीधा मतलब है- “डबल ब्रेड विद ग्राउंड बीफ” और “कराओके” को “ऑन-स्क्रीन अकोम्पनिमेंट मशीन” कहा जाएगा। ऐसे शब्द कि पूरी जुबान ही उलट पुलट हो जाए।

पहली नजर में यह सब बड़ा अजीब और थोड़ा मजाकिया लगता है। लेकिन नॉर्थ कोरिया के लोगों के लिए यह गंभीर मामला है, खासकर उन टूर गाइड्स और कर्मचारियों के लिए जो देश के नए लग्जरी बीच रिसॉर्ट में काम कर रहे हैं। अगर उन्होंने कोई गलत शब्द इस्तेमाल किया, तो उन बेचारों को परेशानी हो सकती है।

नॉर्थ कोरिया ने क्यों हटाए ये शब्द?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें