Get App

Putin Visit India: पुतिन ने की दिसंबर में भारत यात्रा की आधिकारिक पुष्टि, पीएम मोदी को बताया 'बुद्धिमान और राष्ट्र हितैषी नेता'

Putin Visit India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह दिसंबर की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगे। उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए दिसंबर में भारत आएंगे, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 03, 2025 पर 10:51 AM
Putin Visit India: पुतिन ने की दिसंबर में भारत यात्रा की आधिकारिक पुष्टि, पीएम मोदी को बताया 'बुद्धिमान और राष्ट्र हितैषी नेता'
Putin Visit India: व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए दिसंबर में भारत आएंगे

Putin Visit India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिसंबर की शुरुआत में की जाने वाली अपनी भारत यात्रा के प्रति उत्सुकता व्यक्त करते हुए अपनी सरकार को आदेश दिया है कि वह भारत द्वारा कच्चे तेल का भारी मात्रा में आयात किए जाने के कारण उसके साथ पैदा हुए व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए कदम उठाए। रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह दिसंबर की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगे। उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए दिसंबर में भारत आएंगे, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी है।

रूसी राष्ट्रपति ने आखिरी बार 2021 में नई दिल्ली का दौरा किया था। भारत और रूस के बीच एक व्यवस्था है। इसके तहत भारत के प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा के लिए हर साल एक शिखर सम्मलेन आयोजित करते हैं। अब तक, भारत और रूस में बारी-बारी से 22 वार्षिक शिखर वार्ता हो चुके हैं। पिछले साल जुलाई में, प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक शिखर वार्ता के लिए मॉस्को गए थे।

पुतिन ने दक्षिण रूस के सोची स्थित काला सागर रिसॉर्ट में भारत सहित 140 देशों के सुरक्षा एवं भू-राजनीतिक विशेषज्ञों के अंतरराष्ट्रीय वल्दाई चर्चा मंच को गुरुवार शाम संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि रूस एवं भारत के बीच कभी कोई समस्या या तनाव नहीं रहा है। रूसी नेता ने कहा, "भारत के साथ हमारी कभी कोई समस्या या आपसी तनाव नहीं रहा। कभी नहीं।" पुतिन ने रूस-भारत संबंधों की सोवियत संघ के दिनों से विशेष प्रकृति पर प्रकाश डाला जब भारत अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहा था।

पुतिन ने कहा, "भारत में वे इसे याद रखते हैं, वे इसे जानते हैं और वे इसे महत्व देते हैं। हम इस बात की सराहना करते हैं कि भारत इसे नहीं भूला है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मित्र बताते हुए कहा कि वह उनके साथ भरोसेमंद संबंधों को लेकर सहज महसूस करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें