Get App

Trump-Putin meet: अमेरिका-रूस मिल जाएं तो हर हफ्ते 7000 मौतें रुक सकती हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। तब से वह रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अब तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली है। अलास्का में 15 अगस्त को बातचीत में भी इस लड़ाई को रोकने के बारे में कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 16, 2025 पर 10:31 AM
Trump-Putin meet: अमेरिका-रूस मिल जाएं तो हर हफ्ते 7000 मौतें रुक सकती हैं
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में करीब 3 घंटे तक बातचीत हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 अगस्त को ऐसी बात कही, जो शांतिप्रिय लोगों को पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और रूस मिल जाएं तो हर हफ्ते हजारों लोगों की मौतें रुक सकती हैं। उन्होंने यह बात अलास्का में रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के बाद कही। दोनों नेताओं के बीच अलास्का में करीब 3 घंटों तक बातचीत हुई। हालांकि, इसमें रूस और युक्रेन के बीच बीते तीन साल से ज्यादा समय से चल रही लड़ाई को रोकने पर सहमति नहीं बनी। लेकिन, दोनों नेताओं ने बातचीत को सार्थक बताया।

ट्रंप ने दुनिया में शांति कायम करने की जताई इच्छा

अलास्का में बातचीत के बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में Donald Trump ने दावा किया कि अगर अमेरिका और रूस दोनों एक्शन लेने को तैयार हो जाते हैं तो हर हफ्ते हजारों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने पुतिन को भी इस पर गौर करने को कहा। ट्रंप ने कहा, "हम हर हफ्ते 5,000, 6,000 या 7,000 लोगों को मरने से बचा सकते हैं। प्रेसिडेंट पुतिन भी इस बारे में वही चाहते हैं जो मैं चाहता हूं।" ट्रंप का यह बयान दुनिया में अमन-चैन के लिहाज से काफी अहम है।

रूस-यूक्रेन लड़ाई रोकने पर नहीं बन सकी बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें