Get App

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना, अक्टूबर में हो सकता है तारीखों का ऐलान

Bihar Chunav 2025: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वोटिंग नवंबर में संभवतः छठ पूजा के बाद होगा। वहीं मतगणना 15 से 20 नवंबर के बीच कराए जाने की उम्मीद है। पूरी चुनाव प्रक्रिया 22 नवंबर की तय समय सीमा से पहले ही पूरी कर ली जाएगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 04, 2025 पर 12:40 PM
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना, अक्टूबर में हो सकता है तारीखों का ऐलान
सूत्रों के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में वोटिंग हो सकती है

Bihar Assembly Election: बिहार में जल्द ही चुनावी बिगुल बज सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भारत निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम अक्टूबर में जारी कर सकता है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, मतदान नवंबर में दो या तीन चरणों में कराए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव की घोषणा दुर्गा पूजा और दशहरा के तुरंत बाद, यानी अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में हो सकती है। मतदान नवंबर में संभवतः छठ पूजा के बाद होगा। मतगणना 15 से 20 नवंबर के बीच कराए जाने की उम्मीद है। पूरी चुनाव प्रक्रिया 22 नवंबर की तय समय सीमा से पहले ही पूरी कर ली जाएगी।

फिलहाल कैसी है बिहार विधानसभा में पार्टियों की स्थिति?

243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा की मौजूदा स्थिति इस प्रकार है:

NDA: सत्तारूढ़ DA गठबंधन के पास कुल 131 विधायकों का समर्थन हैं। इसमें बीजेपी के 80 विधायक, जेडीयू के 45, एचएएम(एस) के 4 विधायक शामिल हैं, और इसे 2 निर्दलीय उम्मीदवारों का भी समर्थन प्राप्त है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें