Get App

'नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ किया जाए': दिल्ली विधानसभा में BJP विधायक नीलम पहलवान ने की मांग

Najafgarh Renamed Nahargarh: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक नीलम पहलवान ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सदन में कहा कि नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ किया जाना चाहिए। नीलम पहलवान यहीं से विधायक हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 5:40 PM
'नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ किया जाए': दिल्ली विधानसभा में BJP विधायक नीलम पहलवान ने की मांग
Najafgarh Renamed Nahargarh: नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग की गई है

Najafgarh Renamed Nahargarh: दिल्ली विधानसभा में गुरुवार (27 फरवरी) को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग की। साथ ही, सदन के बाहर बीजेपी नेताओं ने विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया। बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने विधानसभा में नजफगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इसे नाहरगढ़ का नया नाम देने की मांग की है। उन्होंने सदन में कहा कि नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ किया जाना चाहिए। नीलम यहीं से विधायक हैं।

नीलम पहलवान का यह बयान उस समय आया जब दिल्ली विधानसभा में सत्र चल रहा था। विधायक ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ रखने से न केवल क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी, बल्कि यह स्थान एक नई दिशा में तरक्की करेगा।

उन्होंने सदन में कहा, "औरंगजेब ने इसका नाम नाहरगढ़ से बदलकर नजफगढ़ रखा था। 1857 की लड़ाई में राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़के नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली प्रांत में शामिल करवाया था, लेकिन कई कागजी कार्रवाई होने के बावजूद भी आज तक नाम नहीं बदला गया। नजफगढ़ का नाम बदलने की हमने कई बार अपील की। हमारे सांसद जब प्रवेश वर्मा थे, तब भी हमने कई बार इनके माध्यम से कोशिश की कि नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ रखा जाए।"

नीलम पहलवान ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "नजफगढ़ का प्राचीन इतिहास रहा है। बादशाह आलम शाह ने नजफगढ़ की जनता पर बहुत सारे अत्याचार किए थे। उन्होंने हिंदुओं का कत्लेआम किया और हमारी विरासत तथा धरोहर को चकनाचूर कर दिया था। आज नजफगढ़ की जनता ने मुझे इस मुकाम पर पहुंचाया है कि मैं जनता की आवाज को सदन में रख सकूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें