Delhi Shooting: पूर्वी दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 28 साल के एक युवक ने 'गलती से' अपनी सीने में गोली मार ली, जबकि उसका चचेरा भाई इस घटना का वीडियो बना रहा था। मृतक की पहचान दल्लूपुरा गांव निवासी पवन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, वीडियो बनाने वाले युवक को पवन के इरादों की जानकारी नहीं थी।
