दिल्ली देश की राजधानी और पूरे भारत का पावर सेंटर है, लेकिन इसी दिल्ली में कुछ ऐसा घट रहा है, जो बेहद ही डरावना है, जो आपको ये सोचने पर मजबूर कर सकता है कि क्या आप यहां सुरक्षित हैं? 8000 से ज्यादा चेहरे, जो इस शहर की भीड़ में कहीं खो गए हैं, कहीं गुम हो गए, जिनका कोई अता पता नहीं। इनमें भी सबसे ज्यादा बाहरी उत्तर जिले की सुनसान गलियों में 908 नाम हैं, जिनकी चीखें अब तक अनसुनी हैं। महिलाएं हों या पुरुष, हर एक लापता इंसान के पीछे छुपा है एक खौफनाक राज, जो दिल्ली की इस चमक-दमक के पीछे गुम है।
