Delhi Weather Update: इस हफ्ते घने बादलों, तेज हवाओं और हल्की छिटपुट बारिश के कारण दिल्ली का मौसम काफी ठंडा बना रहा, और बुधवार (8 अप्रैल) को पिछले 11 सालों में अप्रैल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद, मौसम विभाग ने गुरुवार को भी देश भर के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी है।
