Get App

केरल के पूर्व CM अच्युतानंदन का निधन, 101 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

VS Achuthanandan Passes Away: अच्युतानंदन केरल के राजनीतिक इतिहास के एक प्रमुख व्यक्ति थे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के संस्थापक सदस्य अच्युतानंदन जीवन भर श्रमिकों के अधिकारों, भूमि सुधारों और सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे। उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया

Curated By: Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 5:09 PM
केरल के पूर्व CM अच्युतानंदन का निधन, 101 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
VS Achuthanandan Passes Away: हार्ट अटैक के बाद तिरुवनंतपुरम में भर्ती कराए गए वरिष्ठ नेता का शुक्रवार को निधन हो गया

VS Achuthanandan Passes Away: भारत के सबसे सम्मानित कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन का सोमवार (21 जुलाई) को 101 साल की उम्र में निधन हो गयामाकपा के प्रदेश सचिव एम. वी. गोविंदन ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि लगभग एक महीने पहले हार्ट अटैक के बाद तिरुवनंतपुरम केएक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए वरिष्ठ नेता का सोमवार को निधन हो गया।

गोविंदन ने कहा कि अच्युतानंदन केरल के राजनीतिक इतिहास के एक प्रमुख व्यक्ति थे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के संस्थापक सदस्य अच्युतानंदन जीवन भर श्रमिकों के अधिकारों, भूमि सुधारों और सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे। उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह सात बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए, जिनमें से तीन बार वह नेता प्रतिपक्ष रहे

जनवरी 2021 में प्रशासनिक सुधार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से वरिष्ठ नेता तिरुवनंतपुरम में अपने बेटे या बेटी के साथ बारी-बारी से रह रहे थे। केरल के राजनीतिक परिदृश्य में एक कद्दावर हस्ती, अच्युतानंदन के लोकलुभावन रुख और अडिग छवि ने उन्हें सभी दलों का समर्थन दिलाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें