इस साल जुलाई में देश का व्यापार घाटा (Trade Deficit) बढ़कर 27.35 अरब डॉलर हो गया। यह 8 महीने का हाई है। इससे पहले इतना हाई लेवल नवंबर, 2024 में देखा गया था। जून महीने में व्यापार घाटा 18.78 अरब डॉलर रहा था। एक साल पहले यानि कि जुलाई 2024 में व्यापार घाटा 23.5 अरब डॉलर था। व्यापार घाटा निर्यात (Export) और आयात (Import) के बीच का अंतर होता है। अगर आयात, निर्यात से ज्यादा होता है तो ट्रेड डेफिसिट की स्थिति बनती है। वहीं निर्यात के आयात से ज्यादा होने पर ट्रेड सरप्लस की स्थिति बनती है।