Get App

शादी के एक महीने बाद ही नई-नवेली दुल्हन ने सास को दिया जहर! गहने और कैश लेकर फरार

शादी के कुछ ही दिनों बाद रेखा का व्यवहार बदल गया। विक्रमजीत का आरोप है कि रेखा ने साजिश के तहत उनकी मां के खाने में फिनाइल मिला दिया। जब परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर भागे, तभी मौके का फायदा उठाकर रेखा घर से कैश और गहने लेकर फरार हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 7:44 PM
शादी के एक महीने बाद ही नई-नवेली दुल्हन ने सास को दिया जहर! गहने और कैश लेकर फरार
शादी के एक महीने बाद ही नई-नवेली दुल्हन ने सास को दिया जहर! गहने और कैश लेकर फरार (FILE PHOTO)

राजस्थान के अलवर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने अपने ही ससुराल वालों को धोखा दे दिया। शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन घर से सोना-चांदी के गहने और करीब 30 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसने अपनी सास को खाने में फिनाइल मिलाकर खिचड़ी भी खिला दी, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, रेखा की शादी विक्रमजीत से 26 मई को गुरुद्वारे में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने 9 मई को एक लिव-इन एग्रीमेंट भी साइन किया था, क्योंकि रेखा पहले से शादीशुदा थी। बताया गया कि उसकी पहली शादी 2015 में हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। विक्रमजीत को यह बताया गया था कि रेखा का तलाक चल रहा है और जल्द ही पूरा हो जाएगा, जिस पर भरोसा कर उन्होंने शादी कर ली।

लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद रेखा का व्यवहार बदल गया। विक्रमजीत का आरोप है कि रेखा ने साजिश के तहत उनकी मां के खाने में फिनाइल मिला दिया। जब परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर भागे, तभी मौके का फायदा उठाकर रेखा घर से कैश और गहने लेकर फरार हो गई।

जब पीड़ित परिवार ने इस बारे में रेखा के घरवालों से बात की, तो उनकी मौसी ने कथित तौर पर कहा कि “ये हमारा काम है, तुम कुछ नहीं कर सकते।” इतना ही नहीं, आरोप है कि उन्होंने 3 लाख रुपये की मांग भी की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें