Rising Bharat Summit : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज बुधवार 9 अप्रैल को कहा कि भारत, चीन के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बातचीत कर रहा है। राइजिंग भारत समिट 2025 में "न्यू वर्ल्ड ऑर्डर" सेशन के दौरान बोलते हुए, विदेश मंत्री ने कहा कि भारत चीन के साथ हवाई उड़ानें और मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा इस दिशा में "कुछ सकारात्मक प्रगति हुई है।" हालांकि, उन्होंने कहा कि "समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं"। मनीकंट्रोल ने पिछले महीने बताया था कि भारत और चीन इस गर्मी में कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले मई से दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने पर बातचीत कर रहे हैं।
