उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी दिवस के अवसर पर विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया और इसे लेकर भाजपा के इरादों को साफ किया। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पार्टी कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए कमर कसने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा इस बार भी महिला वोटबैंक पर विशेष ध्यान दे रही है, क्योंकि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं ने जीत में अहम योगदान दिया था।
