Get App

India-US Trade Deal: पहले ट्रंप ने क्यों किया भारत-US ट्रेड डील का ऐलान? सवाल पर भारत सरकार ने दिया जवाब

India-US Trade Deal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने अच्छे और भरोसेमंद रिश्तों का सही इस्तेमाल करते हुए अमेरिका के साथ यह ट्रेड समझौता पूरा किया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेड डील से देश के किसानों, MSME सेक्टर और उद्योग जगत को बड़ा फायदा मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 6:48 PM
India-US Trade Deal: पहले ट्रंप ने क्यों किया भारत-US ट्रेड डील का ऐलान?  सवाल पर भारत सरकार ने दिया जवाब
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मंगलवार को सरकार ने विस्तृत जानकारी दी है।

India-US Trade Deal:  भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील फाइनल हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को इस डील का औपचारिक ऐलान किया। वहीं ट्रंप की ओर से डील के ऐलान को लेकर उठाए जा रहे विपक्ष के सवालों पर उन्होंने कहा कि चूंकि टैरिफ ट्रंप की ओर से लगाया गया था कि इसलिए उसके हटने की घोषणा की गई। जब उन्होंने टैरिफ घटाया, तो यह स्वाभाविक है कि उनको ही ये जानकारी दुनिया को देनी थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अमेरिका के साथ अब तक का सबसे अच्छा ट्रेड समझौता किया है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने खास तौर पर राहुल गांधी और कांग्रेस पर बहस में बार-बार रुकावट डालने का आरोप लगाया। भारत–अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अच्छे और भरोसेमंद निजी रिश्तों की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि, विपक्ष के नेता भी पूछ रहे थे कि कब होगी डील। पीएम मोदी ने कल ऐसी डील की जो हम कई महीनों से नहीं कर पा रहे थे। उनकी ट्रंप से मित्रता के चलते ही भारत को यह डील मिली है।

पीएम मोदी-ट्रंप के अच्छे संबंध की वजह से मिला फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें