Get App

BPSC Exam Schedule 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, bpsc.bihar.gov.in पर डायरेक्ट देखें टाइमटेबल

BPSC Exam Schedule 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई, 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 6 पेपर होंगे। इस बीच, टाइमलाइन जारी हो चुका है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 01, 2025 पर 12:02 PM
BPSC Exam Schedule 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, bpsc.bihar.gov.in पर डायरेक्ट देखें टाइमटेबल
BPSC Recruitment 2025: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना टाइमटेबल देख सकते हैं

BPSC Assistant Engineer exam schedule 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक तौर पर शेड्यूल जारी कर दिया है। BPSC परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना टाइमटेबल देख सकते हैं। अगर आप बिहार में मेडिकल सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSCने मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। टाइमलाइन के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई, 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में 6 पेपर होंगे।

इनमें से चार पेपर अनिवार्य और दो पेपर वैकल्पिक होंगे। पहले चार पेपर यानी जनरल अंग्रेजी, जनरल हिंदी, जनरल स्टीज और जनरल इंजीनियरिंग साइंस हैं। दो वैकल्पिक पेपर ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन में होंगे, जो सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए अलग-अलग होंगे।

जनरल अंग्रेजी और जनरल हिंदी के पेपर में क्वालीफाइंग होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक में न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने होंगे। यानी अन्य पेपरों का मूल्यांकन दोनों पेपरों में अलग-अलग न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने के बाद ही किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें