Get App

आपकी बालकनी में कबूतरों ने बनाया अपना डेरा? इन्हें दूर भगाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

शहरों में बालकनी या खिड़की पर कबूतर बैठना आम है, लेकिन उनकी बीट से गंदगी, दाग और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। चाहे कितनी बार उन्हें भगाया जाए, वे फिर भी वापस आ जाते हैं। आप कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप इन्हें अपने घर से दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2025 पर 3:32 PM
आपकी बालकनी में कबूतरों ने बनाया अपना डेरा? इन्हें दूर भगाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
बिना मुश्किल के कबूतरों को बालकनी से दूर रखा जा सकता है

अगर आप शहर में रहते हैं, तो आपने कई बार कबूतरों को अपनी बालकनी या खिड़की की रेलिंग पर बैठे देखा होगा। भले ही ये पक्षी दिखने में शांत लगें, लेकिन ये असल में परेशानी खड़ी कर सकते हैं। उनकी बीट से गंदगी और दाग पड़ते हैं, पौधों को नुकसान होता है और समय पर सफाई न हो तो इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। कबूतर के गंदगी करने की वजह से दीवारों और फर्श पर भी दाग पड़ जाते हैं। आप चाहे कितना भी कबूतर को भगा लें, वह फिर से वापस उसी जगह कर बैठते हैं।

कई लोग कबूतरों को दूर करने के लिए सख्त तरीके अपनाते हैं, लेकिन ये न तो ठीक से काम करते हैं और न ही सेफ होते हैं। इसके बजाय प्राकृतिक और नुकसान न पहुंचाने वाले तरीके ज्यादा असर दिखाते हैं। ये उपाय आसान, सस्ते और हर घर में अपनाने लायक होते हैं, जिससे कोई भी बिना मुश्किल के कबूतरों को बालकनी से दूर रख सकता है। आइए जानते हैं ऐसे उपायों के बारे में

रिफ्लेक्टिव ऑब्जेक्ट्स का इस्तेमाल

कबूतरों को आपकी बालकनी से दूर रखने के सबसे आसान तरीकों में से एक है चमकदार चीजों का इस्तेमाल करना। कबूतर तेज रोशनी को झिलमिलाते हुए देखकर असहज महसूस करते हैं और वहां रुकना पसंद नहीं करते। आप पुरानी सीडी, चमकीली रिबन या एल्युमिनियम फॉयल की स्ट्रिप्स बालकनी में टांग दें। सूर्य की रोशनी पड़ते ही ये चीजें चारों तरफ चमक पैदा करती हैं, जिससे कबूतर पास आने से कतराते हैं। यह तरीका न सिर्फ सस्ता है, बल्कि बेहद सरल और कारगर भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें