Get App

घर की इन चीजों को कब हटाना है सही? समय पर बदलाव करने से होंगे सेहत के कई फायदे, डॉक्टर ने बताए बदलाव के नियम

घर के रोजाना इस्तेमाल वाले सामान जैसे मैट्रेस, टॉयलेट ब्रश या बेडशीट को समय-समय पर बदलना सेहत और सफाई बनाए रखने के लिए जरूरी है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार इन चीजों को उनकी तय उम्र के बाद बदलना घरेलू बीमारियों और संक्रमण के खतरे को कम करता है।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Sep 03, 2025 पर 3:12 PM
घर की इन चीजों को कब हटाना है सही? समय पर बदलाव करने से होंगे सेहत के कई फायदे, डॉक्टर ने बताए बदलाव के नियम

घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें कब बदलनी चाहिए, यह सवाल अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सफाई, सेहत और आराम को ध्यान में रखते हुए, हाल ही में एक डॉक्टर के ने लोगों को ध्यान दिलाया कि हर घरेलू वस्तु की एक उम्र होती है और उसे ठिक समय पर बदलना बेहद जरूरी है।

डॉक्टर ने क्या कहा?

वीडियो में बताया गया कि बाथ मैट अक्सर ज्यादा गंदगी और नमी सोखता है, जहां बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार, बाथ मैट को हर एक साल में बदल देना चाहिए ताकि घर में सफाई और हाइजीन बनी रहे। वहीं, बेडशीट के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बेडशीट को दो साल के बाद बदलना चाहिए। बेडशीट पर लंबे समय तक डेड स्किन, पसीना और डस्ट जमी रहती है, जिससे ऐलर्जी और त्वचा की समस्या हो सकती है।

बात करें टॉयलेट ब्रश की, तो यह अक्सर बार-बार इस्तेमाल होता है और उसमें गंदगी, बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि टॉयलेट ब्रश को हर 8 से 10 महीने में बदल देना चाहिए, ताकि बाथरूम हमेशा स्वच्छ रहे और किसी तरह का इंफेक्शन न फैले। ऐसी छोटी-छोटी चीजें हैं जो नजरअंदाज करने पर घर में कई हाइजीन प्रॉब्लम्स पैदा कर सकती हैं।

किचन की पुरानी चीजें क्यों हैं हार्मफुल

नॉन–स्टिक कुकवेयर की उम्र सीमित होती है और अगर उसमें खरोंच आ जाए या कोटिंग उतरने लगे तो नया खरीदना चाहिए। डॉक्टर ने पांच साल के बाद पुराना नॉन–स्टिक कुकवेयर बदलने की सलाह दी है, क्योंकि फटी कोटिंग से फूड में केमिकल मिल सकते हैं जो हेल्थ के लिए हानिकारक होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें