Maharashtra Election Results: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब 10 नवंबर को मुंबई में बीजेपी का घोषणा पत्र लॉन्च किया, तो इस मौके पर पार्टी के दो वरिष्ठ नेता मंच पर नहीं थे। इसकी जगह ये दोनों नेता दर्शक दीर्घा में आम कार्यकर्ताओं के साथ बैठे थे। ये दोनों कोई छोटे नेता नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। यह बताता है कि ये दोनों नेता शोर-शराब से दूर पर्दे के पीछे रहकर अपना काम करना बखूबी जानते हैं। आज जब बीजेपी की अगुआई वाली महायुति महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जीत के करीब है, तो इसमें इन दोनों नेताओं का अहम योगदान हैं। ये दोनों नेता हैं भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव।
