Get App

Odisha BJP Manifesto: ओडिशा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र; 3.5 लाख नौकरी, महिलाओं को ₹50,000 के कैश वाउचर का वादा

Odisha Assembly Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी ने 2029 तक 3.5 लाख नौकरियां देने का वादा किया और कहा कि वह दो साल के अंदर 65,000 खाली सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरेगी। यह भी वादा किया है कि वह चिट-फंड कंपनियों में निवेश करने वाले उन सभी लोगों के पैसे 18 महीने के अंदर वापस कर देगी, जिनका पैसा लुट गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 06, 2024 पर 9:25 AM
Odisha BJP Manifesto: ओडिशा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र; 3.5 लाख नौकरी, महिलाओं को ₹50,000 के कैश वाउचर का वादा
ओडिशा की 147 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए, लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 4 चरणों में मतदान कराया जाएगा। (Image: BJP Odisha X Account)

Odisha Assembly Polls 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें पार्टी ने आगामी 5 वर्षों में 3.5 लाख नौकरियां देने, महिलाओं के लिए 50,000 रुपये के कैश वाउचर, चिट फंड कंपनियों में लोगों के डूबे पैसे लौटाने और 3,100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान की खरीद का वादा किया है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ‘मोदी का गारंटी फॉर ओडिशा 2024' शीर्षक वाला घोषणापत्र जारी किया। ओडिशा की 147 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए, लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 4 चरणों में मतदान कराया जाएगा, जो कि 13 मई से शुरू हो रहा है।

घोषणापत्र में भाजपा ने 'समृद्ध कृषक नीति' का वादा किया है, जिसके तहत धान की खरीद 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। पैसा 48 घंटे के अंदर किसानों के बैंक खातों में जमा कर दिया जाएगा। भाजपा ने कहा कि सत्ता में आने पर पार्टी ‘सुभद्रा योजना' शुरू करेगी जिसके तहत प्रत्येक महिला को 50,000 रुपये का कैश वाउचर मिलेगा। इसे दो साल में भुनाया जा सकेगा।

2027 तक ओडिशा में 25 लाख 'लखपति दीदी' का लक्ष्य

नड्डा ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य 2027 तक ओडिशा में 25 लाख 'लखपति दीदी' बनाने का है। इसके लिए हम प्रत्येक 500 स्वयं सहायता समूहों के लिए औद्योगिक क्लस्टर बनाएंगे, जिसमें हम प्रोडक्ट मार्केटिंग और प्रचार के लिए सुविधा प्रबंधन प्रदान करेंगे।'' भाजपा ने राज्य के बाहर रहने वाले उड़िया लोगों के कल्याण के लिए देश के सभी मेट्रो शहरों में ‘उड़िया समुदाय भवन' बनाने का वादा किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें