Get App

अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना कांग्रेस के लिए खतरा! हरियाणा चुनाव पर पड़ सकता है सीधा असर

कोई और मौका होता, तो इतनी बड़ी बात नहीं होती, लेकिन लेकिन समस्या यह है कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन टूटने और केजरीवाल के जमानत पर बाहर होने के कारण, जो लोग इस बार अलग तरीके से वोट करना चाहते हैं, वे भी AAP को चुन सकते हैं। AAP को गया हर एक वोट का मतलब कांग्रेस के लिए नुकसान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2024 पर 3:56 PM
अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना कांग्रेस के लिए खतरा! हरियाणा चुनाव पर पड़ सकता है सीधा असर
अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना कांग्रेस के लिए खतरा!

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट (SC) से जमानत मिलना कांग्रेस के लिए कुछ मिलीजुली स्थिति रहने वाली है। भले ही गठबंधन सहयोगी और विपक्ष के INDIA गुट के सदस्यों के रूप में, कांग्रेस और दूसरे लोग जमानत की सराहना कर रहे हैं, इसे "न्याय" कह रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के खेमे के लिए ये एक चिंता का कारण भी है। क्योंकि केजरीवाल की रिहाई का मतलब है कि वह अब हरियाणा चुनाव पर फोकस करेंगे। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "बिल्कुल, अब अरविंद केजरीवाल हमारे हरियाणा चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे।"

कोई और मौका होता, तो इतनी बड़ी बात नहीं होती, लेकिन लेकिन समस्या यह है कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन टूटने और केजरीवाल के जमानत पर बाहर होने के कारण, जो लोग इस बार अलग तरीके से वोट करना चाहते हैं, वे भी AAP को चुन सकते हैं।

AAP को गया हर एक वोट कांग्रेस के लिए नुकसान

AAP को गया हर एक वोट का मतलब कांग्रेस के लिए नुकसान है। AAP के वोट प्रतिशत में इजाफे की कीमत कांग्रेस को नुकसान से चुकानी पड़ेगी। इससे भारतीय जनता पार्टी (BJP) जरूरी खुश होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें