Get App

Haryana Election 2024: बेरोजगारी, MSP और अग्निवीर स्कीम... हरियाणा के मतदाताओं के लिए ये हैं मुख्य मुद्दे

Haryana Election 2024: कई किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग जैसे मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी लड़ाई केंद्र के खिलाफ है। लेकिन बीजेपी ही चुनावी राज्य हरियाणा में सत्तारूढ़ पार्टी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 10 वर्ष के शासन में प्रदेश बेरोजगारी और महंगाई में नंबर वन हो गया है

Akhileshअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 7:00 AM
Haryana Election 2024: बेरोजगारी, MSP और अग्निवीर स्कीम... हरियाणा के मतदाताओं के लिए ये हैं मुख्य मुद्दे
Haryana Election 2024: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा

Haryana Assembly Elections 2024: बेरोजगारी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी संबंधी किसानों की मांग, अग्निपथ (अग्निवीर) स्कीम और कानून-व्यवस्था जैसे हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रमुख मुद्दे हैं। हरियाणा में इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सत्ता-विरोधी लहर और विपक्षी कांग्रेस (Congress) से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

इस मुकाबले में चुनाव मैदान में उतरे अन्य दलों में आम आदमी पार्टी (AAP), जननायक जनता पार्टी (JJP), आजाद समाज पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) शामिल हैं। AAP अपने बलबूते पूरे राज्य में चुनाव लड़ रही है। जबकि JJP, आजाद समाज पार्टी के साथ और इनेलो, मायावती की पार्टी के साथ गठबंधन कर इलेक्शन लड़ रही है। कांग्रेस ने हरियाणा में बीजेपी के 10 साल के शासन को लेकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि राज्य में बेरोजगारी दर देश में 'सबसे अधिक' है।

बेरोजगारी अहम मुद्दा

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे हैं। वह दावा कर रहे हैं कि बीजेपी सरकार विभिन्न विभागों में दो लाख खाली पदों को भरने में विफल रही है। उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट पर लोगों को नियुक्त करने के लिए भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें