Get App

MP Election 2023: '18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए' महिला आरक्षण कानून लागू नहीं करने पर केंद्र भड़कीं प्रियंका गांधी

MP Election 2023: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आदिवासी बहुल धार जिले के मोहनखेड़ा में एक रैली में बोलते हुए, उन्होंने जाति जनगणना की भी वकालत की और भ्रष्टाचार को लेकर राज्य की BJP सरकार की आलोचना की। प्रियंका ने कहा, BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक लेकर आई और हम सभी विपक्षी दलों ने इसका समर्थन किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2023 पर 8:12 PM
MP Election 2023: '18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए' महिला आरक्षण कानून लागू नहीं करने पर केंद्र भड़कीं प्रियंका गांधी
MP Election 2023: महिला आरक्षण कानून लागू नहीं करने पर केंद्र भड़कीं प्रियंका गांधी

MP Election 2023: कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को कहा कि BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिलाओं के साथ "मजाक" कर रही है। क्योंकि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में उनके लिए सीटें आरक्षित करने वाला नया कानून दस साल तक लागू नहीं किया जा सकता है। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आदिवासी बहुल धार जिले के मोहनखेड़ा में एक रैली में बोलते हुए, उन्होंने जाति जनगणना की भी वकालत की और भ्रष्टाचार को लेकर राज्य की BJP सरकार की आलोचना की।

प्रियंका ने कहा, BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक लेकर आई और हम सभी विपक्षी दलों ने इसका समर्थन किया। फिर हमने पाया कि इसे दस साल तक लागू नहीं किया जाएगा, उससे पहले जनगणना कराई जाएगी और (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का) परिसीमन करना होगा... फिर इस घोषणा का क्या मतलब था? इसका मतलब आप महिलाओं के साथ मजाक कर रहे हैं। ये हमारा अधिकार है। वे (सरकार) किसी पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं।"

उन्होंने यह भी पूछा कि "अगर सभी को समान अधिकार हैं" तो केंद्र सरकार जाति जनगणना कराने के खिलाफ क्यों है।

गांधी ने कहा, "बिहार में हुई जाति जनगणना में पाया गया कि 84 प्रतिशत आबादी ओबीसी और दलित हैं, लेकिन ये लोग सरकारी पदों पर नहीं हैं और जब उनसे पूछा जाता है, तो वे (भाजपा) चुप हो जाते हैं।" उन्होंने पूछा कि क्या इस 84 प्रतिशत समूह में शामिल लोग कोई प्रमुख सरकारी पद संभाल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें