Get App

MP Assembly Election Results 2023: कितना सफल रहा सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाने का BJP का दांव?

इस बार के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने एक दिलचस्प प्रयोग किया और बड़े पैमाने पर सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़वाया। अगर हम मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां से पार्टी के 7 सांसदों ने विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश के किन सांसदों ने विधायक का चुनाव लड़ा और उनकी क्या स्थिति रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2023 पर 7:04 PM
MP Assembly Election Results 2023: कितना सफल रहा सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाने का BJP का दांव?
बीजेपी के रणनीतिकारों का मानना था कि सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाने से पार्टी को नई ऊर्जा मिल सकती है।

इस बार के विधानसभा चुनावों में बीजेपी (BJP) ने एक दिलचस्प प्रयोग किया और बड़े पैमाने पर सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़वाया। अगर हम मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां से पार्टी के 7 सांसदों ने विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई और बीजेपी की यह रणनीति मोटे तौर पर सफल नजर आ रही है। कुल 7 में से 5 सांसद या तो चुनाव जीत चुके हैं या अपने प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे चल रहे हैं। एक सासंद फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं, जबकि सतना से बीजेपी सांसद और पार्टी के उम्मीदवार गणेश सिंह पीछे चल रहे हैं।

आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश के किन सांसदों ने विधायक का चुनाव लड़ा और उनकी क्या स्थिति रही:

नरेंद्र सिंह तोमर (दिमनी): केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वर्तमान में यह सीट कांग्रेस के पास थी। 2018 के चुनाव में रविंद्र तोमर यहां से जीते थे। कांग्रेस ने इस बार भी रविंद्र पर ही दांव खेला था। अब तक रुझानों के मुताबिक, तोमर 19,335 वोट से आगे चल रहे हैं।

प्रहलाद पटेल (नरसिंहपुर): केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल महाकोशल की सीट नरसिंहपुर से चुनाव मैदान में थे। वर्तमान में यह सीट बीजेपी के पास ही है। 2018 के चुनाव में प्रहलाद पटेल के भाई जालम यहां से चुनाव जीते थे। लेकिन इस बार उनके स्थान पर उनके बड़े भाई प्रह्लाद पटेल को टिकट दिया गया था। प्रहलाद ने 31,310 वोटों से यह सीट जीत ली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें