Get App

MP: BJP के 4 बड़े चेहरे, जिनके आते ही 'टांय-टांय' फिस्स हो गई सत्ता विरोधी लहर

MP Election results 2023: मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। इससे पता चलता है कि भगवा पार्टी को अपने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारने से माहौल अपने पक्ष में करने में मदद मिली है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने यह प्रयोग राज्य में अपने संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने, राज्य के नेताओं प्रोत्साहित करने और सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करने के इरादे से किया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 03, 2023 पर 1:36 PM
MP: BJP के 4 बड़े चेहरे, जिनके आते ही 'टांय-टांय' फिस्स हो गई सत्ता विरोधी लहर
MP Election results 2023: बीजेपी ने कनार्टक हार से सबक लेते हुए MP में अपने केंद्रीय नेताओं को उतारा था

MP Election results 2023: मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। इससे पता चलता है कि भगवा पार्टी को अपने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारने से माहौल अपने पक्ष में करने में मदद मिली है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने यह प्रयोग राज्य में अपने संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने, राज्य के नेताओं प्रोत्साहित करने और सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करने के इरादे से किया था। बीजेपी ने यह फैसला कनार्टक में मिली करारी हार के बाद लिया था, जहां पीएम मोदी, तमाम केंद्रिय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के बीजेपी मुख्यमंत्रियों की बड़े स्तर पर सभाएं और प्रचार पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

BJP ने अपने जिन 4 बड़े केंद्रीय नेताओं को वापस मध्य प्रदेश की राजनीति में उतारा था, आइए उन सभी पर एक नजर डालते हैं-

1. नरेंद्र सिंह तोमर

नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कृषि मंत्री औप बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेता है। शुरुआत में उनकी ओर से दिलचस्पी नहीं दिखाए जाने के बावजूद पार्टी ने उन्हें दिमनी विधानसभा सीट से कांग्रेस के रवींद्र सिंह तोमर के खिलाफ चुनाव में उतारा। राजपूत समुदाय से आने वाले तोमर को बीजेपी की कैंपेन कमेटी का प्रमुख भी नियुक्त किया गया और उन्हें सत्ता विरोधी लहर के खिलाफ एक अभियान बनाने की भी जिम्मेदारी दी गई। तोमर इससे पहले 2009 में मुरैना लोकसभा सीट, 2014 में ग्वालियर लोकसभा सीट और 2019 में फिर मुरैना से सांसद चुने गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें