Get App

Maharashtra Election: भोकर में श्रीजया चव्हाण Vs तिरुपति कोंढेकर, परिवार के गढ़ को बचा पाएंगी अशोक चव्हाण की बेटी?

भोकर विधानसभा सीट से श्रीजया चव्हाण और तिरुपति कोंडेकर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यहां से भाजपा ने अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को महायुति गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। वहीं विपक्षी महा विकास अघाडी के ओर से कांग्रेस के उम्मीदवार तिरुपति उर्फ ​​पप्पू कोंढेकर चुनाव मैदान में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2024 पर 8:25 PM
Maharashtra Election: भोकर में श्रीजया चव्हाण Vs तिरुपति कोंढेकर, परिवार के गढ़ को बचा पाएंगी अशोक चव्हाण की बेटी?
भाजपा ने जहां इस सीट से श्रीजया चव्हाण को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस की तरफ से बाबूराव कदम कोंडेकर को मैदान में हैं

20 नवंबर को होने वाले 288 सीटों वाला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपने चरम स्तर तक पहुंच चुका है। इस बार विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाडी बनाम महायुति के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। जहां पूरे प्रदेश भर में पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार चुनावी मुकाबला होना कड़ा दिख रहा है, तो वहीं कुछ ऐसी भी सीट हैं, जिसपर मुकाबला और भी दिलचस्प है।

इन्हीं में से एक है नांदेड़ जिले का भोकर विधानसाभा क्षेत्र। यहां से BJP और सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की ओर से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण की पोती और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण मैदान में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की ओर से कांग्रेस के उम्मीदवार तिरुपति उर्फ ​​पप्पू कोंढेकर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

चव्हाण परिवार का गढ़ रहा है भोकर विधानसाभा क्षेत्र

नांदेड़ जिले का भोकर विधानसाभा क्षेत्र आजादी के बाद से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां से देश की सबसे पुरानी पार्टी 1952 के बाद तीन मौकों पर ही चुनाव हारी है। यहां से अशोक चव्हाण ने पिछले तीन चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। हालांकि, अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल होने के बाद पूरा मामला ही बदल चुका है। BJP ने सीट पर खाता खोलने की उम्मीद के साथ अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें