Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे राज्य विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे की मौजूदगी में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलेश राणे और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने रविवार देर एकनाथ शिंदे से उनके आधिकारिक आवास पर करीब 30 मिनट तक मुलाकात की। वह विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।