Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले को 'स्टील सिटी' में बदलने के उनके प्रयासों के लिए जमकर तारीफ की। इस बारे में शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, "हमने देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की है क्योंकि सरकार ने अच्छा काम किया है। महाराष्ट्र हमारा राज्य है और गढ़चिरौली जैसी जगह जो नक्सलवाद से प्रभावित है।" महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने फडणवीस की सराहना कर 2019 में अविभाजित शिवसेना के भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अलग होने के बाद से एक दुर्लभ उदाहरण पेश किया है।
