Get App

मिजोरम में AAP ने उतारा सबसे अमीर उम्मीदवार, करीब ₹69 करोड़ सपंत्ति, राज्य के 174 में 112 कैंडिडेंट करोड़पति

Mizoram Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे कुल 174 उम्मीदवारों में से 122 करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर उम्मीदवार आम आदमी पार्टी (AAP) के एंड्रयू लालरेमकिमा पचुआउ हैं, जिनकी घोषित संपत्ति लगभग 69 करोड़ रुपये है। पचुआउ, मिजोरम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। राज्य के 64.4% उम्मीदवारों ने एक करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति घोषित की है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 29, 2023 पर 2:51 PM
मिजोरम में AAP ने उतारा सबसे अमीर उम्मीदवार, करीब ₹69 करोड़ सपंत्ति, राज्य के 174 में 112 कैंडिडेंट करोड़पति
BJP उम्मीदवार जेबी रुआलछिंगा ने गलती से अपनी संपत्ति 90.32 करोड़ रुपये घोषित कर दी है

Mizoram Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे कुल 174 उम्मीदवारों में से 122 करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर उम्मीदवार आम आदमी पार्टी (AAP) के एंड्रयू लालरेमकिमा पचुआउ हैं, जिनकी घोषित संपत्ति लगभग 69 करोड़ रुपये है। पचुआउ, मिजोरम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। चुनाव आयोग के पास जमा उम्मीदवारों के हलफनामों के अनुसार, राज्य के 64.4% उम्मीदवारों ने एक करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति घोषित की है। पचुआउ 68.93 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। वह आइजोल उत्तर-तृतीय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

पचुआऊ के बाद कांग्रेस के आर वनलालतलुआंगा (सेरछिप विधानसभा) 6.36 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। वहीं जोरम पीपुल्स मूवमेंट के एच गिंजालाला (चंफाई उत्तर विधानसभा) करीब 9 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनके हलफनामों के अनुसार, उनकी आय का स्रोत बिजनेस है।

वहीं दूसरी ओर सेरछिप विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रामहलुन-एडेना राज्य के सबसे गरीब कैंडिडेंट हैं। उनके पास महज 1,500 रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए अपने हलफनामे में, लॉन्ग्टलाई पश्चिम से बीजेपी उम्मीदवार जेबी रुआलछिंगा ने गलती से अपनी संपत्ति 90.32 करोड़ रुपये घोषित कर दी है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इसमें सुधार की मांग की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें