Axis Bank in Life Insurance Market: भारत में इंश्योरेंस मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब निजी सेक्टर में देश के तीसरे सबसे बड़ा एक्सिस बैंक (Axis Bank) इसमें अपनी स्थिति मजबूत करने की तैयारी में है। एक्सिस बैंक इसके लिए गो डिजिट लाइफ इंश्योरेंस (Go Digit Life Insurance) में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर रहा है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी रायटर्स को दो सूत्रों के हवाले से मिली है। खास बात यह है कि अभी स्टार्टअप 'डिजिट' को लाइफ इंश्योरेंस कारोबार के लिए लाइसेंस नहीं मिला है।
