Get App

Budget 2022: इन 6 सेक्टर्स पर ध्यान देने से हकीकत में बदल सकते हैं भारत के आर्थिक सपने

Budget 2022: बजट में सरकार को अपना वित्तीय घाटा कम करने और मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स पर फोकस करने की जरूरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2022 पर 2:22 PM
Budget 2022: इन 6 सेक्टर्स पर ध्यान देने से हकीकत में बदल सकते हैं भारत के आर्थिक सपने
Budget 2022: वित्त मंत्रालय के सामने 1 फरवरी 2022 को एक व्यवहारिक बजट पेश करने का एक चुनौतीपूर्ण कार्य है

Budget 2022: जहां एक तरफ 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आंकाक्षा है। वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर से देश में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते लॉकडाउन लगने और सप्लाई चेन से चुड़ी चुनौतियां खड़ी खड़ी होने का जोखिम है। ऐसे में वित्त मंत्रालय के सामने इन जोखिमों और चिंताओं को संबोधित करना और 1 फरवरी 2022 को एक व्यवहारिक बजट पेश करने का एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

प्राइवेट सेक्टर की कैपिसिटी यूटिलाइजेशन अभी भी 70 पर्सेंट से नीचे हैं और कम से कम अगले एक दो तिमाहियों तक इसमें तेजी आने की उम्मीद नहीं दिखती है। ऐसे में सरकार को खपत और मांग को बढ़ावा देने के लिए खर्च जारी रखने की जरूरत है।

सरकार को अगले बजट वर्ष के लिए अपने वित्तीय घाटे को कवर करने के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI), एसेट मॉनेटाइजेशन और विनिवेश के जरिए फंड जुटाने का लक्ष्य रखना चाहिए। बड़े स्तर पर, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स को बढ़ावा देने से रोजगार भी पैदा होंगे। साथ ही इनका MSME सहित बहुत सारे सहायक उद्योगों पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में बजट में इन सेक्टर पर प्राथमिकता देनी रहनी चाहिए।

मेरे हिसाब से भारत के आर्थिक सपने को साकार करने के लिए आगामी बजट में वित्त मंत्री को 6 सेक्टर्स या इंडस्ट्रीज पर फोकस करने की जरूरत है। इन सेक्टर्स या इंडस्ट्रीज को लेकर मेरी बजट से निम्न उम्मीद हैं-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें