Get App

Budget 2023: MSME की मुश्किलें दूर होंगी, पर्याप्त पूंजी उपलब्ध कराने और टैक्स नियमों को आसान बनाने के उपाय करेंगी निर्मला सीतारमण

Budget 2023: करीब 3 साल बाद MSME सेक्टर में हालात सामान्य हो रहे हैं। कोरोना की महामारी की सबसे ज्यादा मार इस सेक्टर पर पड़ी थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण को यूनियन बजट 2023 में एमएसएमई सेक्टर के लिए बड़े ऐलान करने चाहिए

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 12:53 PM
Budget 2023: MSME की मुश्किलें दूर होंगी, पर्याप्त पूंजी उपलब्ध कराने और टैक्स नियमों को आसान बनाने के उपाय करेंगी निर्मला सीतारमण
Union Budget 2023: इंडिया की GDP में MSME सेक्टर का योगदान करीब 30 फीसदी है। रोजगार देने में इस सेक्टर का योगदान करीब 45 फीसदी है। इंडिया के कुल एक्सपोर्ट में इसका योगदान करीब 40 फीसदी है।

Union Budget 2023: इंडियन इकोनॉमी की रीढ़ माने जाने वाले MSME को यूनियन बजट 2023 से बहुत उम्मीदें हैं। 2020 में कोरोना की महामारी की सबसे ज्यादा मार जिन सेक्टर पर पड़ी थी, उसमें MSME शामिल था। अब इस सेक्टर की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। लेकिन, फिर से रफ्तार पकड़ने के लिए इसे सरकार की मदद की जरूरत है। मनीकंट्रोल ने इस सेक्टर के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इसका मकसद यह जानना था कि MSME सेक्टर को फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से क्या-क्या उम्मीदें हैं। उनका यह मानना था कि यूनियन बजट 2023 में सरकार का फोकस MSME पर होगा। इसकी वजह यह है कि इंडिया की GDP में इस सेक्टर का योगदान करीब 30 फीसदी है। रोजगार देने में इस सेक्टर का योगदान करीब 45 फीसदी है। इंडिया के कुल एक्सपोर्ट में इसका योगदान करीब 40 फीसदी है। आइए जानते हैं प्रतिनिधियों ने यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) को लेकर क्या कहा।

दिनेश अग्रवाल, फाउंडर एवं चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, IndiaMART

यूनियन बजट 2023 से मेरी उम्मीदें पहले की तरह हैं। सरकार को सबसे पहले टैक्स के नियमों और कंप्लायंस को आसान बनाने की जरूरत है। छोटे उद्यमों में काम करने वाले लोगों की संख्या सीमित होती है। इसलिए कंप्लायंस पर उन्हें काफी ज्यादा खर्च करना पड़ता है। इसमें समय भी काफी लगता है। अगर टैक्स के नियमों और कंप्लायंस को आसान बनाया जाता है तो इससे MSME को काफी मदद मिलेगी। इससे वे अपना फोकस कारोबर और इनोवेशन पर बढ़ा सकेंगे।

बजट 2023 आने में बाकी हैं सिर्फ दिन दिन, इसकी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें