Union Budget 2024 Expectations Highlights: बजट का इंतजार कुछ दिनों बाद खत्म होने वाला है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) अंतरिम बजट पेश करेंगी। बजट से अलग-अलग सेक्टर्स, टैक्सपेयर्स (Taxpayers) को बड़ी उम्मीदें हैं। लेकिन, ये उम्मीदें कितनी पूरी होंगी ये तो बजट पेश होने पर ही पता चलेगा
Interim Budget 2024 Expectations Highlights: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस साल लोकसभा के चुनाव होना है। ऐसे में अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। आम चुनाव के बाद और नई सरकार के गठन के बाद वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बार के बजट में कोई खास ऐलान नहीं होने वाला है, लेकिन एक रिपोर्ट में कहा गया है
Interim Budget 2024 Expectations Highlights: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस साल लोकसभा के चुनाव होना है। ऐसे में अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। आम चुनाव के बाद और नई सरकार के गठन के बाद वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बार के बजट में कोई खास ऐलान नहीं होने वाला है, लेकिन एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ओल्ड टैक्स रिजिम (Old Tax Regime) के तहत टैक्स छूट दे सकती है। यह छूट पुराने टैक्स व्यवस्था के तहत मान्य न्यूनतम स्तर पर हो सकता है। सिर्फ पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) के लिए मान्य न्यूनतम स्तर में कुछ अतिरिक्त टैक्स छूट दी जा सकती है।
उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाला अतरिम बजट अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट के लिए शानदार साबित हो सकता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोदी सरकार इस बजट में किफायती आवास सेक्टर को अरबों डॉलर बूस्ट दे सकती है। किफायती आवास सेक्टर लगातार मोदी सरकार के फोकस में रहा है। रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस बार के बजट में अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर के लिए सरकार पिछले बजट के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा प्रावधान कर सकती है और आवंटन बढ़कर 12 अरब डॉलर हो सकता है।
केंद्र सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना (PM-JAY) के तहत इंश्योरेंस कवर (Insurance Cover) को दोगुना कर सकता है। अभी इस योजना के तहत 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। जिसे आने वाले बजट में 10 लाख रुपये किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों को कवर कवर करने की योजना बनाई जा रही है। ताकि लोगों की ज्यादा वित्तीय मदद की जा सके।